Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से की मुलाकात, ऐसे मांगा आशीर्वाद
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'जय श्री बागेश्वर धाम! आज सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सनातन धर्म संस्कृति के प्रसार के लिए विश्वभर में पूज्य महाराज के प्रयास वंदनीय हैं। बागेश्वर बालाजी का आशीष हम सब पर सदैव बना रहे।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया है।












Click it and Unblock the Notifications