Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने इंद्री और नीलोखेड़ी में किया जनसंपर्क, भाजपा को जिताने के लिए की अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विशेष संपर्क अभियान के तहत इंद्री और नीलोखेड़ी विधानसभा के गांवों में आमजन से जनसंपर्क भाजपा को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'विशेष संपर्क अभियान के तहत इंद्री और नीलोखेड़ी विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में परिवारजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया और जनता की अपनी सरकार मोदी सरकार को भारी बहुमत से पुनः निर्वाचित करने का आह्वान किया।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विशेष संपर्क अभियान के तहत इंद्री और नीलोखेड़ी विधानसभा के गांवों में आमजन से जनसंपर्क भाजपा को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications