Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने लोकसभा क्षेत्र के गांवों मे किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, मतदान के लिए की अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विशेष संपर्क अभियान के तहत घरौंडा, असंध और करनाल विधानसभा के विभिन्न गांवों मे डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर 25 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'मोदी जी का संदेश हर द्वार तक ! आज विशेष संपर्क अभियान के तहत घरौंडा, असंध व करनाल विधानसभा के विभिन्न गांवों मे डोर टू डोर जनसंपर्क कर 25 मई को कमल के निशान पर मतदान करने का आग्रह किया।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विशेष संपर्क अभियान के तहत घरौंडा, असंध और करनाल विधानसभा के विभिन्न गांवों मे डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर 25 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications