Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने रामनवमी पर श्रीराम के सूर्य तिलक की दी बधाई, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राम नवमी के अवसर पर श्री राम का सूर्य तिलक की बधाई दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज श्री राम नवमी के पावन अवसर पर "हमारे जीवन के सूर्य प्रभु श्री रामजी" का सूर्य तिलक हुआ। यह क्षण अलौकिक है। जय जय श्री राम।'

आपको बता दें कि रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। जो अप्रैल-मई माह में आता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस दिन कन्याओं को भोजन कराकर पूजा अर्चना की जाती है।
भारत में इस बार रामनवमी का त्योहार विशेष महत्व रखता है। क्योंकि हाल ही में अयोध्या में भगवान श्री राम का बहुप्रतीक्षित मंदिर का निर्माण कर रामलीला को विराजमान किया गया। रामनवमी के पर्व पर राम मंदिर में भगवान श्री राम को सूर्य तिलक किया गया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राम नवमी के अवसर पर श्री राम का सूर्य तिलक की बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications