Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर और सीएम सैनी कुरुक्षेत्र में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती में हुए शामिल
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को कुरुक्षेत्र में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती व अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ शामिल शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज कुरुक्षेत्र में आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती व अभिनंदन समारोह में माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ शामिल होकर ज्योतिबा फुले जी के जीवन से एक बार फिर प्रेरणा लेने का अवसर मिला। महात्मा ज्योतिबा फुले जी के विचार तब भी समाज को दिशा देते थे और आज भी समाज को प्रेरणा देते है। इस आयोजन के लिए मैं सैनी समाज सभा व सर्व समाज हरियाणा का आभार प्रकट करता हूं।'

आपको बता दें कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल संभाल रखी है। प्रदेश में दोनों नेता लोकसभा क्षेत्रों में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को कुरुक्षेत्र में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती व अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ शामिल शामिल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications