Haryana News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में बुजुर्ग अब कर सकेंगे राम लला के दर्शन, जानिए सरकार की प्लानिंग
Haryana News: हरियाणा में सीएम मनोहर लाल की सरकार बुजुर्गों को अयोध्या में रामलला मंदिर के दर्शन कराएगी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या में श्री राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद दर्शन कराए जाएंगे। प्रदेश में जन संवाद कार्यक्रम भी 25 जनवरी के बाद नए कलेवर और फ्लेवर में शुरू किया जाएगा।
सीएम मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की अग्रिम बधाई देते हुए यह घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के तर्ज पर लोगों से विशेष चर्चा की गोल्डन जुबली भी पूरी की है। आपको बता दें कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कामकाज का फीडबैक लेने के लिए सीएम खट्टर ने साल भर पहले शनिवार को विशेष चर्चा का कार्यक्रम शुरू किया था।

सीएम खट्टर के इस कार्यक्रम का शनिवार को 50वां एपिसोड पूरा हुआ। इस दौरान सीएम खट्टर ने हर शनिवार को विशेष चर्चा के जरिए प्रदेशवासियों से बातचीत की है।
इस अवसर पर सीएम खट्टर ने प्रदेशवासियों से ऑनलाइन संवाद भी किया। इसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं और सेवाओं के लाभार्थियों के साथ मोबाइल फोन के माध्यम से साप्ताहिक विशेष चर्चा का आज एक साल पूरा हो रहा है। विशेष चर्चा का यह 50वां संस्करण है। इस एक साल के दौरान मुझे विभिन्न वर्गों से सीधे बात करने का अवसर मिला है। आपकी समस्याओं, शिकायत और सुझावों का सीधे ही पता चला है।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे विभिन्न वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं और सेवाओं के कार्यान्वयन के बारे में सीधे ही फीडबैक भी मिला है। इस दृष्टि से यह कार्यक्रम मेरे लिए बहुत उपयोगी रहा है। इसके माध्यम से फीडबैक प्राप्त करके मैंने कई योजनाओं का कार्यान्वयन सही ढंग से करवाने के लिए सिस्टम में सुधार किया है।












Click it and Unblock the Notifications