Earthquake: हरियाणा के झज्जर में आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता
Earthquake Haryana Jhajjar: हरियाणा के झज्जर जिले में आज सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Earthquake Haryana Jhajjar: हरियाणा के झज्जर जिले में आज मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप मंगलवार सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर आया। भूकंप की तरंगे 12 किलोमीटर जमीन की गहराई में में उठी थी।
अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप की तीव्रता बेहद कम होने के कारण लोगों को हल्के झटके महसूस हुए हैं। बताया जा रहा है कि झज्जर जिला महेंद्रगढ़-देहरादून फॉल्टलाइन पर है, इसलिए यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने ट्वीट कर कहा, ''हरियाणा के झज्जर में 06-06-2023 को भूकंप के झटके महसूस किए। तीव्रता 2.5 रही। भूकंप का समय 7 बजकर 8 मिनट 47 सेकेंड था। अक्षांश 28.71 और लंबाई 76.70 थी। इसकी गहराई 12 किमी थी।''
Recommended Video

हरियाणा के झज्जर के उत्तर-पश्चिम में जनवरी 2023 में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 3.8 थी।
इससे एक दिन पहले सोमवार (5 जून) की सुबह बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर 3.9 तीव्रता का भूकंप था।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप सोमवार सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर आया था। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर जमीन के नीचे थी। अक्षांश 15.32 और लंबाई 92.84 थी। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।
रिपोर्ट के मुताबिक इस क्षेत्र में पिछले सात महीनों में कम से कम तीन भूकंप आए हैं। इससे पहले इसी साल जनवरी में रिक्टर पैमाने पर 4.5 की तीव्रता का भूकंप आया था।












Click it and Unblock the Notifications