Haryana News: सीएम सैनी ने गुरुग्राम में राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा-'अभी बचपना है, बचपनें की बातें करते हैं'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राहुल गांधी बचपने की बातें करते हैं। मोदी जी जहां दुनिया में देश का सम्मान और गौरव बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। वहीं राहुल गांधी इसे घटाने के लिए काम कर रहे हैं। ना उनकी नीति है ना ही नीयत है। मोदी के पास नीयत और नीति दोनों है।
राहुल गांधी की भूमिका को लेकर पूछे गए एक सवाल पर सीएम सैनी ने हंसते हुए कहा कि राहुल गांधी बचपनें की बातें करते हैं। अभी भी उनमें गंभीरता नहीं है। देश की जनता ने देखा है। मोदी ने जो काम किए हैं। पीएम मोदी पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान और गौरव बढ़ाने के काम में लगे हुए हैं। राहुल गांधी दुनिया में भारत के गौरव को कम करने में लगे हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इससे साफ है कि उनमें अभी भी बचपना है। उनकी उस तरह की सोच नहीं है। उनके पास ना सोच है, ना नीति है और ना नीयत है। मोदी के पास नीति भी है और नीयत भी है। देश को एक मजबूत नेतृत्व मिला है। पूरी दुनिया के पास ऐसा नेतृत्व नहीं है। जो हमारे भारत के पास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है भारत को विकसित राष्ट्र बनाना। नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे।
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव के परिणाम कल आएंगे। उससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications