Haryana News: कंगना रनौत को थप्पड़ के मामले पर बोले सीएम सैनी, कहा-'घटना दुर्भागयपूर्ण, ऐसा नहीं होना चाहिए'
Haryana News: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान कथित तौर पर सीआईएसएफ कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने कहा कि उसकी जांच चल रही है और जांच में जो भी दोषी है। उस पर कार्रवाई होगी। इस प्रकार की घटना को अगर सुरक्षा में लगे हुए व्यक्ति ही अंजाम देते हैं। यह सही नहीं है। जो भी हुआ वह गलत हुआ।
सीएम सैनी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जिसने भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है। उसका जांच के बाद ही पता चल पाएगा। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सुरक्षा में लगा हुआ कोई व्यक्ति इस तरह की घटना को अंजाम देता है तो यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह ठीक बात नहीं है। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।

आपको बता दें कि मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची थी। एयरपोर्ट पर मौजूद सीआईएसएफ की सुरक्षा कर्मी ने जांच के दौरान उन्हें थप्पड़ मार दिया था। सुरक्षाकर्मी ने किसान आंदोलन को लेकर कंगना द्वारा दिए गए बयान पर नाराजगी जताई है। इसे लेकर कंगना रनौत का भी वीडियो सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications