Haryana News: हरियाणा सरकार की अस्थिरता को लेकर बोले सीएम सैनी, कहा-'सरकार सुरक्षित है और मजबूत भी'

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की सरकार सुरक्षित भी है और मजबूत भी। कांग्रेस पार्टी की इच्छाओं को हरियाणा की जनता पूरी करने वाली नहीं है। वंशवादियों और भ्रष्टाचारियों की मनोकामनाएं हरियाणा में पूरी होने वाली नहीं है। हरियाणा प्रदेश सुशासन और सुरक्षा के रास्ते पर ही चलेगा। सरकारों को अस्थिर करने का कांग्रेस का एक इतिहास रहा है और सबसे ज्यादा धारा 356 के दुरुपयोग का भी इतिहास रहा है। लेकिन ये सब अब इतिहास की बातें हैं। भ्रष्टाचारियों के मंसूबे हम कामयाब नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हरियाणा की सरकार सुरक्षित भी है और मजबूत भी। कांग्रेस पार्टी की इच्छाओं को हरियाणा की जनता पूरी करने वाली नहीं है। वंशवादियों और भ्रष्टाचारियों की मनोकामनाएं हरियाणा में पूरी होने वाली नहीं है, हरियाणा प्रदेश सुशासन और सुरक्षा के रास्ते पर ही चलेगा। सरकारों को अस्थिर करने का कांग्रेस का एक इतिहास रहा है और सबसे ज्यादा धारा 356 के दुरुपयोग का भी इतिहास रहा है,लेकिन ये सब अब इतिहास की बातें हैं। भ्रष्टाचारियों के मंसूबे हम कामयाब नहीं होने देंगे।'

cm saini

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। प्रदेश में कल तीन निर्दलीय विधायकों ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। इससे हरियाणा सरकार की अस्थिरता को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश सरकार को लेकर यह बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+