Haryana News: सीएम सैनी रोहतक लोकसभा के बेरी में परिचित के घर पहुंचे, मोदी सरकार की योजनाओं पर की चर्चा
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेरी में विजय संकल्प रैली से पहले प्रजापत मन्दिर वाली गली के निवासी राजपाल पुत्र रघुवीर के घर जाकर मुलाकात की है। इस दौरान रोहतक लोकसभा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हर परिवारजन से सीधा संपर्क। आज बेरी में प्रजापत मन्दिर वाली गली के निवासी राजपाल पुत्र रघुवीर के घर जाना हुआ। इस अवसर पर उनके और उनके परिवार का हाल-चाल जाना और मोदी सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की। मेरे लिए बड़े ही संतोष की बात है कि उन्होंने कहा सभी सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं उन्हें इसी सरकार में आकर मिली हैं तो मन को बड़ा सुकून मिला।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेरी में विजय संकल्प रैली से पहले प्रजापत मन्दिर वाली गली के निवासी राजपाल पुत्र रघुवीर के घर जाकर मुलाकात की है। इस दौरान रोहतक लोकसभा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications