Haryana News: सीएम सैनी ने सोनीपत में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक विषयों पर जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'सोनीपत जिला कार्यालय पर अपने कार्यकर्ता बंधुओ से भेंट कर लोकसभा चुनाव संबंधित विभिन्न विषयों पर संवाद कर आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक विषयों पर जरूरी दिशा निर्देश दिए। भाजपा हरियाणा का प्रत्येक कार्यकर्ता फिर एक बार मोदी सरकार बनवाने के लिए संकल्पित है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक विषयों पर जरूरी दिशा निर्देश दिए है।












Click it and Unblock the Notifications