Haryana News: सीएम सैनी ने महामंडलेश्वर स्वामी राघवेन्द्र भारती से की मुलाकात, लिया यह आशीर्वाद
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महामंडलेश्वर स्वामी राघवेन्द्र भारती से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी राघवेन्द्र भारती से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज जी से अध्यात्मिक, दर्शन और विभिन्न सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा की और उनके असीम ज्ञान भंडार से लाभान्वित हुआ।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महामंडलेश्वर स्वामी राघवेन्द्र भारती से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया है।












Click it and Unblock the Notifications