Haryana News: सीएम सैनी ने आमजन से मुलाकात कर सुनी समस्याएं, निवारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनकर निवारण हेतु मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हर परिवारजन से सीधा संपर्क। आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे अपने परिवारजनों से मिला और उनका हाल-चाल जाना। उनके द्वारा बताए गए विभिन्न विषयों के निवारण हेतु मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समय निकालकर मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और निवारण निवारण के लिए मौके पर ही अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है।












Click it and Unblock the Notifications