Haryana News: सीएम सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर करनाल में करेंगे नामांकन दाखिल, जानिए पूरा कार्यक्रम

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल से विधानसभा उपचुनाव और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'लोकसभा करनाल प्रत्याशी आदरणीय मनोहर लाल खट्टर और विधानसभा करनाल से उपचुनाव हेतु मैं स्वयं नामांकन दाखिल करूँगा। स्थान : राम लीला ग्राउंड करनाल। समय : सुबह 9:00 बजे। दिनांक : 06-05-2024। हमें अपना स्नेह एवं आशीर्वाद देने करनाल के मेरे सभी परिवारजन पहुंचे ऐसा सभी से आग्रह करता हूँ।'

all tag

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। वहीं सीएम नायब सिंह सैनी करनाल से विधानसभा का उपचुनाव लड़ रहे हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल से विधानसभा उपचुनाव और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+