Haryana News: सीएम सैनी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी के निधन पर जताया शोक, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस्कॉन के प्रमुख गोपाल कृष्ण गोस्वामी के निधन पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'इस्कॉन के प्रमुख परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज जी के गोलोकवासी होने की खबर व्यथित करने वाली है। सनातन के उत्थान प्रति अपने दृढ़ संकल्प से उन्होंने अध्यात्म जगत में एक आदर्श स्थान प्राप्त किया। प्रभु श्री कृष्ण जी से कामना है कि पुण्यात्मा को शान्ति प्रदान करें व उनके अनन्य भक्तों को ये दु:खद पीड़ा सहन करने की शक्ति दें।'

आपको बता दें कि इस्कॉन इंडिया के अध्यक्ष व वरिष्ठ सन्यासी गोपाल कृष्ण गोस्वामी का रविवार सुबह निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। 30 अप्रैल को दिल्ली से देहरादून के दुधली में श्रीश्री राधा बांके बिहारी मंदिर की भूमि पूजन के लिए आए थे। यहां वह फिसल कर गिर गए। इसके बाद उन्हें सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके पार्थिव शरीर को सोमवार को वृंदावन में समाधि दी गई। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।












Click it and Unblock the Notifications