Haryana News: सीएम सैनी ने नूंह में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, मतदान के लिए की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के नूंह में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'नूंह की विजय संकल्प रैली का संदेश साफ है कि समाज का हर वर्ग विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास के अपने मंत्र को पिछले 10 सालों में सफल करके दिखाया है इसलिए मेवात के लोगों को भी मोदी की गारंटी पर भरोसा है। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से ईमानदार और लोकप्रिय प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की जीत इस बार और भी बड़ी होने जा रही है। मेवात के लोगों ने आज ही ऐतिहासिक जीत पर अपनी मोहर लगा दी है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के नूंह में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications