Haryana News: सीएम सैनी ने थानेसर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को किया संबोधित, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा के थानेसर विधानसभा में पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर मतदाताओं से जुड़ाव और जीत का मंत्र दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज थानेसर विधानसभा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित किया गया। हर कार्यकर्ता पार्टी का आधार स्तंभ है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही 2014 से भारतीय जनता पार्टी की विजय यात्रा शुरू हुई। भाजपा कार्यकर्ता अपने आपको पीएम मोदी का प्रतिनिधि मानकर कर अपने अपने पन्ने के मतदाताओं से सीधा जुड़ाव रखें। पन्ना प्रमुखों के दम पर ही हरियाणा में फिर इतिहास रचा जाएगा और 10 की 10 सीटों पर कमल खिलेंगे। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी नवीन जिंदल हरियाणा सरकार में मंत्री थानेसर विधायक सुभाष सुधा, कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष भाई रवि बतान उपस्थित रहे।'

cm saini

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा के थानेसर विधानसभा में पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर मतदाताओं से जुड़ाव और जीत का मंत्र दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+