Haryana News: सीएम नायब सिंह ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रामनवमी के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जय श्री राम। श्री रामनवमी के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएं।'

आपको बता दें कि रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। जो अप्रैल-मई माह में आता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस दिन कन्याओं को भोजन कराकर पूजा अर्चना की जाती है।
भारत में इस बार रामनवमी का त्योहार विशेष महत्व रखता है। क्योंकि हाल ही में अयोध्या में भगवान श्री राम का बहुप्रतीक्षित मंदिर का निर्माण कर रामलीला को विराजमान किया गया। रामनवमी पूरे देश में हर्षोल्लाह से मनाई जा रही है। इसी क्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी के पर्व की शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications