Haryana News: राशन में देरी के मामले पर सख्त हुए सीएम खट्टर, कहा-'डिपो पर समय पर राशन भेजें'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राशन में देरी के बढ़ते मामलों को लेकर अधिकारियों को डिपो पर समय पर राशन भेजने के निर्देश दिए हैं। पानीपत में वार्ड पांच के निवासी एक व्यक्ति द्वारा जन संवाद कार्यक्रम के दौरान राशन में देरी की शिकायत करने पर सीएम खट्टर ने खुद पीड़ित को फोन मिला दिया।
सीएम खट्टर ने 5 विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की है। जिसमें जन संवाद पोर्टल पर आई शिकायतों और सुझावों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जन संवाद के तहत हुए कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। उसके साथ ही संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए की जन संवाद पोर्टल पर आई सभी शिकायत और सुझावों को गंभीरता से ले। उनके जल्द से जल्द समाधान करें। जन संवाद कार्यक्रम जमीनी स्तर पर जाकर लोगों से सरकार की योजनाओं की समीक्षा और फीडबैक लेने का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आई एक-एक शिकायत की वह स्वयं समीक्षा करते हैं।
सीएम खट्टर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है की योजनाओं की न सिर्फ लोगों को जानकारी मिले। बल्कि उनका हर जरूरतमंद लोगों को फायदा भी मिले। इसी को ध्यान में रखते हुए अधिकारी और तल्लीनता से काम करें। लोगों को सुविधा जल्द मिले। इसके लिए विभागों में आपसी तालमेल को मजबूत बनाया जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा वित्त आयुक्त राजस्व टीवीएसएन प्रसाद, हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर के साथ ही खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, परिवहन विभाग, जलवायु, वन एवं वन्य जीव विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और नगर एवं ग्राम योजना विभाग के प्रशासनिक सचिवों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की है।












Click it and Unblock the Notifications