Haryana News: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: सीएम सैनी ने जींद से बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बुधवार को जिला जींद में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने बस को रवाना करने से पहले बस में सवार तीर्थ यात्रियों से बात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी उसी का एक हिस्सा है। जिसमें प्रदेश सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवा रही है। इस योजना में वे परिवार शामिल हैं। जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपए तक या इससे कम है।

cm saini

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर लाखों श्रद्धालु निःशुल्क देश के विभिन्न प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे। इस योजना से श्रद्धालुओं की आस्था को भी सम्मान मिल रहा है। इस योजना के अंतर्गत धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। अभी तक अनेक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं को सूचना, लोक सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से एक-एक किट बैग भी उपलब्ध करवाया गया।

तीर्थ यात्रा के लिए बस में सवार होकर रवाना हुए बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। बुजुर्गों ने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री और प्रदेश की भाजपा सरकार की वजह से ही संभव हुआ है। सरकार का यह बहुत ही बढ़िया कदम है। सरकार के इस कदम की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। सरकार की वजह से उनको रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। इसी प्रकार से सफीदों निवासी सियाराम ने कहा कि यह सरकार गरीब हितैषी है। जो गरीबों को तीर्थ यात्रा करवा रही है। जींद निवासी अशोक कुमार के चेहरे पर भी तीर्थ यात्रा पर जाने की खुशी देखते ही बन रही थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजना तो चलती रहनी चाहिए।

इस दौरान श्रम मंत्री मूलचंद शर्मा, राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार, विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिढ़ा, श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन, श्रम आयुक्त मनीराम शर्मा सहित विभिन्न विभागों के आलाधिकारी और अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+