Haryana News: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी, सीएम सैनी ने छात्र-छात्राओं को दी बधाई
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीबीएसई की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा के नतीजे आने के बाद सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'CBSE की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित हुए हैं। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। जिन विद्यार्थियों के परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आये हैं वह निराश न होते हुए अपना प्रयास जारी रखें, सफलता निश्चित मिलेगी।'

आपको बता दें कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया है। सीबीएसई ने आज सुबह 11 बजे के बाद 12वीं कक्षा और दोपहर 1 बजे 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया है। इस साल सीबीएसई बोर्ड दसवीं का कुल पास प्रतिशत 93.6 प्रतिशत और 12वीं कक्षा का पास प्रतिशत कल 87.98 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीबीएसई की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा के नतीजे आने के बाद सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications