Haryana News: महम में कल होगी भाजपा की विजय संकल्प रैली, सीएम नायब सिंह और पूर्व सीएम खट्टर होंगे शामिल
Haryana News: हरियाणा के महम की अनाज मंडी में मंगलवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली होगी। रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा लोकसभा क्षेत्र के कई नेता शामिल होंगे।
हलके के गांव सैमाण और भैणीचंद्रपाल में रविवार को रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद और भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा के समर्थन में आयोजित होने वाली विजय संकल्प रैली की तैयारी को लेकर सोमवार को समीक्षा की गई।

रैली की आयोजक भाजपा नेत्री राधा अहलावत ने बताया कि बड़े पंडाल में लगभग 5 हजार कुर्सियां लगाई गई है। स्टेज पर वीवीआईपी और वीआईपी सहित 65 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। साथ ही कार्यकर्ताओं की रैली की व्यवस्था संभालने के लिए ड्यूटी लगाई गई है।
रैली में पुरुष और महिलाएं शामिल होंगी। सांसद अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, शमशेर खरकड़ा सहित कई नेता मंच पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सांसद अरविंद शर्मा के कार्यक्रम में रविवार को हुड़दंग मचाने वाले और कोई नहीं है। यह कांग्रेस की बौखलाहट का नतीजा है। लेकिन इससे रैली में जनता और ज्यादा पहुंचेगी। जनता शांतिप्रिय माहौल पसंद करती है।












Click it and Unblock the Notifications