Haryana News: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोहतक में किया रोड़ शो, हुड्डा परिवार पर ऐसे साधा निशाना

Haryana News: हरियाणा में भाजपा ने मंगलवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर रोहतक में शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के समर्थन में भव्य रोड़ शो निकाला और भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी तीखे हमले किए।

जेपी नड्डा ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच रोड़ शो में उमड़े जनसैलाब ने बता दिया कि देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहा कि जनसमर्थन बता रहा एक बार फिर मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि इस बार 400 पार और देश में एक मजबूत सरकार। जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा को प्रदेश और रोहतक का नहीं। बल्कि सिर्फ अपने बेटे का विकास चाहिए। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोहतक के पावर हाउस से अंबेडकर चौक तक करीब दो किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। इस दौरान उनके साथ रथ पर भाजपा उम्मीदवार अरविंद शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, अरविंद यादव और रणबीर ढाका मौजूद रहे।

jp nadda

रोहतक में भीषण गर्मी के बीच रोड़ शो के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जगह-जगह फूल मालाओं और फूल बरसाकर स्वागत किया गया। रोड़ शो मॉडल टाउन, कोऑपरेटिव बैंक, अशोका चौक, सुभाष चौक, सोनीपत स्टैंड होते हुए डॉ. अंबेडकर चौक पर संपन्न हुआ। यहां नड्डा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड़ शो में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के समर्थन में वोट देने का संकल्प लिया। जिले में 47 डिग्री तापमान के बीच भाजपा कार्यकर्ता और लोग सड़क पर लंबी-लंबी कतारों में खड़े देखे गए। रोड़ शो में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान महिलाएं और बच्चे भाजपा के झंडे लिए दिखाई दिए। सभी ने नड्डा का भव्य स्वागत किया और रोहतक लोकसभा सीट से उम्मीदवार डॉ अरविंद शर्मा को भारी मतों से जिताने का वादा किया।

रोहतक में आयोजित रोड़ शो के दौरान भारत माता की जय, जय श्रीराम, अबकि बार 400 पार और तीसरी बार फिर मोदी सरकार के नारे भी लगते रहे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों से आह्वान किया कि वे आने वाली 25 मई को रोहतक लोकसभा सीट से उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा को बड़े अंतर् से जीत दिलाकर दिल्ली भेजें। वे आपकी आवाज उठाएंगे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार तेज गति से विकास कर रहा है। दुनिया में भारत का नाम बढ़ा है। इसलिए आप इस बार मोदी को 400 पार सीटें देकर मजबूत बनाएं। एक मजबूत सरकार ही मजबूत फैसले लेने में सक्षम होती है। भारत माता की जय, जय श्रीराम के नारों के साथ रोड़ शो का समापन हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+