Haryana News: गुरुद्वारा चिल्ला साहिब को भूमि हस्तांतरित करने की दी मंजूरी, मंत्रिमंडल ने दी स्वीकृति
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुद्वारा चिल्ला साहिब सिरसा को 77 कनाल 7 मरला तथा गुरु नानक पब्लिक स्कूल सिरसा को 6 कनाल 9 मरला भूमि हस्तांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
मंत्रिमंडल ने इस भूमि को गुरुद्वारा चिल्ला साहिब को उपहार स्वरूप आवंटित, हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। क्योंकि गुरुद्वारा चिल्ला साहिब सिरसा की बड़ी ऐतिहासिक महत्ता है। गुरु नानक देव के पवित्र चरण यहां पड़े थे।













Click it and Unblock the Notifications