Haryana News: अनिल विज ने अंबाला में सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

Haryana News: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला स्थित आवास पर गुरुवार को प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विज ने फरियादियों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।

विज ने दिए जांच की दिशा निर्देश

सिरसा से आई फरियादी ने बताया कि उसकी पोती के मृत्यु के मामले में पुलिस ने अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने बताया कि उनकी पोती बहू बेटे की मृत्यु के बाद अलग रह रही थी। अब उन्हें जानकारी मिली है कि उनकी पोती की मौत हो गई है। पुलिस ने संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर तो लिया लेकिन कार्रवाई नहीं की गई है। विज ने मामले की छानबीन के लिए एसआईटी गठित करने की निर्देश दिए है।

इसी तरह हिसार से आए एक फरियादी ने बताया कि उनके बेटे की कुछ दिनों पहले उसकी ही दोस्तों ने नशा देकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बावजूद अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। गृहमंत्री ने एसपी हिसार को मामले में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को छानबीन करने के निर्देश दिए हैं।

anil vij

सीआईए को दिए जांच के आदेश

करनाल से आए सब्जी मंडी के आढ़ती ने बताया कि उनके पास काम करने वाले मुनीम ने उनके साथ धोखा कर डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी की है। उसने बताया कि अलग-अलग दिनों में कंपनी की पेमेंट जालसाजी कर मुनीम ने निकलवाई। गृहमंत्री ने मामले में सीआईए करनाल को जांच के निर्देश दिए हैं।

महेंद्रगढ़ से आई महिला ने पति पर मारपीट करने और उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए पंचकूला से महिला पर्यटक उसके पति पर फर्जी केस दर्ज होने की शिकायत दी। उसका आरोप था कि एक अन्य महिला ने उनके पति पर झूठा केस दर्ज कराया है। जींद से आए व्यक्ति ने उनकी बेटी के कई दिनों से लापता होने की शिकायत दी। अंबाला छावनी निवासी फरियादी ने उनके बेटे को सरकारी नौकरी लगने का झांसा देकर दो लाख रुपए की ठगी करने की आरोप लगाए। जिन पर गृहमंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अवैध खनन रोकने के दिए निर्देश

पंचकूला के गांव खेड़ी से आए फरियादी ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा बड़े टिप्परों व ट्रैकों के माध्यम से क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है। भारी वाहनों की वजह से रोड किनारे उसके घर की दीवारों में दरारें आ गई है। गृहमंत्री ने हरियाणा एनफोर्समेंट ब्यूरो को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कैथल निवासी व्यक्ति ने उसकी जमीन पर लोगों द्वारा नाजायज कब्जा करने में जमीन विवाद में एसडीएम कोर्ट के आर्डर नहीं करने की शिकायत दी। जिस पर मंत्री विज ने कैथल डीसी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इसी तरह सोनीपत निवासी व्यक्ति ने उसके घर में लाखों की चोरी होने व चोरों को पकड़े जाने की बावजूद सामान की रिकवरी नहीं होने की शिकायत दी। गृहमंत्री ने पुलिस कमिश्नर सोनीपत को फोन कर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उसके अलावा अन्य की शिकायत गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष आई। जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई की निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+