हरियाणा: मंत्री कंवरपाल ने लोगों को दिलाई विकसित भारत की शपथ, कही ये बात
Haryana News: विकसित भारत जन संकल्प यात्रा यमुनानगर के पीरूवाला व फेरूवाला गांव में पहुंची। यहां बतौरा मुख्य अतिथि और हरियाणा के स्कूल मंत्री कंवरपाल भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में सभी जगहों पर समान रूप से विकास कार्यों को करवाने का काम किया जा रहा है।
शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि आज देश व प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ की ओर अग्रसर हो रहा है। सरकार ने हर वर्ग के लिए चाहे फिर वो किसान हो, मजदूर, महिलाएं हो, व्यापारी हो, कामगार हो, सभी के लिए कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित करके उन्हें धरातल पर लागू करने का काम किया है।

शिक्षा मंत्री इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को पूरा करने के लिए आमजन की भागीदारी बेहद आवश्यक है। आजादी के जब 100 वर्ष पूरे होंगे तो हम भी विकसित राष्ट्र की सूची में शामिल हों।
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने इस अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई। साथ ही, कहा कि पहली ऐसी सरकार है जो लोगों की समस्याओं को ढूंढकर, उनके घर द्वार पर आकर उनका निवारण करने का काम कर रही है। जन संवाद यात्रा के तहत विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
जिसमें आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, कृषि विभाग से सम्बन्धित योजनाएं व अन्य योजनाएं शामिल हैं। यात्रा के दौरान जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलवाने का काम किया जा रहा है। वहीं, लोगों की पेंशन से संबंधित समस्या, परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निवारण भी किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications