Haryana Mahayagya News: कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान मचा हंगामा, पथराव और गोलीबारी में 3 लोग जख्मी

Haryana Mahayagya News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र केशव पार्क में महायज्ञ के दौरान जमकर बवाल हो गया जिसमे 3 लोग जख्मी हो गए और एक की हालत गंभीर है। यह विवाद बासी भोजन परोसे जाने की शिकायत को लेकर हुई। विवाद इतना बढा कि फायरिंग और पत्थरबाजी शुरू हो गई।

केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय यज्ञ आयोजन में बवाल मच गया। यज्ञ कार्यक्रम के आयोजक स्वामी हरि ओम दास के निजी सुरक्षा कर्मियों पर तीन लोगों को गोली मारने का आरोप है। बताया जा रहा है कि महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने आए कुछ युवकों ने बासी भोजन परोसे जाने की शिकायत की। जिसको लेकर आयोजनकर्ताओं से विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि आयोजक स्वामी हरि ओम दास के निजी सुरक्षाकर्मियों ने गोली चला दी।

Mahayag Haryana

महायज्ञ के लिए 1008 कुंडीय यज्ञशालाएं बनाई गई थीं

इस महायज्ञ की शुरुआत 18 मार्च से हुई थी। इसके लिए 1008 कुंडीय यज्ञशालाएं बनाई गई थीं। महायज्ञ में हर दिन 1,00,000 आहुतियां डाली जा रही थीं। यज्ञ 27 मार्च तक पूरे नौं दिन चलना था। इसके आयोजक हरि ओम दास है जो देशभर के 24 राज्यों में अब तक 101 महायज्ञ का आयोजन करा चुके हैं। इस महायज्ञ में मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और राज्य मंत्री सुभाष सुधा जैसे कई बड़े नेता शामिल हो चुके हैं।

इस घटना में 3 लोग जख्मी हो गए हैं। इनमें से एक युवक आशीष तिवारी की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। एक जाति विशेष के लोगों ने घटना के बाद कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया और पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालांकि, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इस घटना की जांच पुलिस ने शुरु कर दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+