Haryana IND MLA: हरियाणा के निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल, राजेश जून, देवेंद्र कादयान का भाजपा को समर्थन
Haryana Independent MLA 2024: हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा बन गई है। भाजपा ने कुल 48 सीटें हैं। तीनों निर्दलीय विधायक भी भाजपा के साथ आ गए हैं। हिसार सीट से सावित्री जिंदल, गनौर सीट से देवेंद्र कादियान और बहादुरगढ़ सीट से राजेश जून ने भाजपा को समर्थन दिया है।
न्यूज एजेंसी के अनुसार बुधवार को देवेंद्र कादियान व राजेश जून ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान से मुलाकात की और भाजपा सरकार को समर्थन देने की बात की कही है। इनके अलावा तीसरी निर्दलीय सावित्री जिंदल हिसार से जीती हैं, जो कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां हैं।
निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल ने भाजपा को समर्थन दिया और कहा कि उन्होंने हिसार के विकास के लिए भाजपा सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है।

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि "हरियाणा चुनाव में बीजेपी के 48 उम्मीदवार जीते हैं और 3 निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते हैं। देवेंद्र कादयान और राजेश जून मेरे साथ यहां बैठे हैं। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को समर्थन देने का फैसला किया है...हरियाणा में अब बीजेपी के कुल 50 विधायक हैं। मैं दोनों निर्दलीय विधायकों का पार्टी में स्वागत करता हूं।"
हरियाणा की बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राजेश जून ने भाजपा को समर्थन देने के बाद कहा कि "मैं भाजपा को समर्थन दे रहा हूं। मुझे भाजपा की नीतियां पसंद हैं और अपने क्षेत्र के विकास के लिए मैंने उन्हें समर्थन देने का फैसला किया है।"
हरियाणा की गनौर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादयान ने भाजपा को समर्थन देने के बाद उन्होंने कहा, "मैं भाजपा सरकार का समर्थन कर रहा हूं। गनौर की सभी 36 बिरादरियों ने मुझे वोट दिया है और उनकी आकांक्षाएं सरकार में शामिल होकर ही पूरी हो सकती हैं। गनौर के विकास के लिए हम भाजपा का समर्थन करेंगे। पहले मैं भाजपा में था और सभी मेरे परिवार की तरह हैं... मैं पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं, मैं सरकार का समर्थन करूंगा।"
464 निर्दलीय उम्मीदवार थे मैदान में
हरियाणा विधानसभा 2024 के लिए सभी 90 सीटों पर कुल 1031 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। इनमें 930 पुरुष, 101 महिला व 464 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। देवेंद्र कादियान, सावित्री जिंदल भाजपा के बागी व राजेश जून कांग्रेस के बागी हैं। टिकट नहीं मिलने पर चुनाव मैदान में उतरे थे।
हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024
हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। साल 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48, कांग्रेस ने 37, इनेलो ने 2 व निर्दलीय ने तीन सीटें जीती हैं। जननायक जनता पार्टी आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। एक भी सीट नहीं जीत सकी।
हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 46 सीटें हैं। हरियाणा भाजपा को बहुमत के आंकड़े से 2 सीटें ज्यादा मिली हैं। हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान हुआ, जिसमें 67.90 प्रतिशत वोट डाले गए। 8 अक्टूबरों को मतों की गिनती की गई।
देवेंद्र कादियान गनौर चुनाव परिणाम 2024
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में देवेंद्र कादियान ने गनौर सीट पर कुल 77248 वोट हासिल किए। कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 42039 वोट मिले और हार-जीत का अंतर 35209 वोट रहा। भाजपा के देवेंद्र कौशिक को कुल 17605, बसपा के नरसिंह को 686, जेजेपी के अनिल कुमार त्यागी को 343 वोट मिले।
राजेश जून बहादुरगढ़ चुनाव परिणाम 2024
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय राजेश जून ने कुल 73191 वोट, भाजपा के दिनेश ने कुल 31192 वोट हासिल किए। इनमें हार-जीत का अंतर 41999 वोट रहा। कांग्रेस के राजेंद्र सिंह जून ने 28955, इनेलो की शीला नफे सिंह ने 17511, आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह ने 966 वोट हासिल किए।
सावित्री जिंदल हिसार चुनाव परिणाम 2024
कुरुक्षेत्र से भाजपा विधायक नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं। भाजपा की टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और हिसार सीट पर कुल 49231 वोट हासिल कर 18941 वोटों से जीत दर्ज की। हिसार में कांग्रेस के रामनिवास रारा ने 30290, भाजपा के डॉ. कमल गुप्ता ने 17385, जेजेपी के रविंद्र रवि आहुजा ने 439 और इनेलो के श्याम लाल ने 536 वोट हासिल किए।












Click it and Unblock the Notifications