हरियाणा परीक्षा विवाद: 'काले ब्राह्मण' वाला प्रश्न देने वाले के हाथ काटने पर 5 लाख इनाम
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की जेई की परीक्षा में ब्राह्मण समाज से संबंधित सवाल पूछे जाने बाद मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में कई जगहों पर ब्राह्मण समाज के लोग लगातार इस घटना के बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं विवाद बढ़ता देख आयोग ने बयान जारी कर कहा था कि किसी व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो आयोग उसके लिए खेद व्यक्त करते हुए इस प्रश्न को वापस लेने का निर्णय लेता है। यहीं नहीं पूछे गए सवाल पर उपजे विवाद के बाद आयोग ने चीफ एग्जामिनर को नोटिस जारी कर दिया है।

वहीं ब्राह्मण समाज के नेता राजेश वशिष्ठ ने ऐलान किया कि जो भी व्यक्ति जेई परीक्षा का पेपर सेट करने वाले एग्जामनर के हाथ काटकर लाएगा, उसे वह 5 लाख रुपये का इनाम देंगे। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने मांग की है कि पेपर सेट करने वालों को नौकरी से बर्खास्त किया जाए। वहीं भगवान परशुराम ब्राह्मण कल्याण संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने जूनियर सिविल इंजीनियरिंग के पेपर में ब्राह्मण बेटियों के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर आपत्ति जताई।
आपको बता दें कि, कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 10 अप्रैल को ली गई इस परीक्षा में 75वें नंबर के सवाल में पूछा गया था कि कौन-सा हरियाणा में अपशकुन नहीं माना जाता है? जवाब में चार विकल्प दिए गए जिसमें पहला खाली घड़ा, दूसरा फ्यूल भरा कास्केट, तीसरा काले ब्राह्मण से मिलना और चौथा ब्राह्मण कन्या को देखना था। इसका साफ मतलब है कि हरियाणा एसएससी काले रंग और काले रंग के ब्राह्मण को अपशकुन मान रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा एसएससी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की आलोचना करते हुए इसे शर्मनाक बताया है। इसकी आलोचना करते हुए आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रमुख नवीन जयहिंद ने ब्राह्मणों से बीजेपी के बॉयकॉट की अपील की है।
ये भी पढ़ें- इंडिया बाज़ार डॉट इन के साथ जुड़कर रोज कमाएं 7500 रुपए












Click it and Unblock the Notifications