उद्धव ठाकरे के बयान पर गरमाई सियासत, अब अनिल विज ने यूं किया पलटवार

Anil Vij on Uddhav Thackeray statement: राम मंदिर को लेकर उद्धव ठाकरे के बयान के बाद देशभर में सियासत गरमा गई है। तो वहीं, अब उद्धव ठाकरे के बयान पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी पलटवार किया है।

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा, 'INDIA गठबंधन का सदस्य बनकर इनमें होड़ लग गई है कि ज्यादा से ज्यादा सनातन के खिलाफ बोलें, ज्यादा से ज्यादा भारतीयता का अपमान करें।'

Anil Vij

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा,

इनके पिता (बालासाहेब ठाकरे) ने दावा किया था कि राम मंदिर की जगह जो ढांचा था उसे शिवसैनिकों ने तोड़ा था। लेकिन अब INDIA गठबंधन का सदस्य बनकर इनमें होड़ लग गई है कि ज्यादा से ज्यादा सनातन के खिलाफ बोलें। ज्यादा से ज्यादा भारतीयता का अपमान करें।

जानिए क्या कहा था उद्धव ठाकरे ने, जिसपर मचा है बवाल
दरअसल, शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को जलगांव में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश के अध्योध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में काफी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है और इस समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे लोगों के गोधरा जैसी घटना हो सकती है।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कही ये बात
ठाकरे के इस बयान के बाद पूरे देश का सियासी माहौल गरमा गया है और भाजपा नेता उद्धव ठाकरे पर हमलावर नजर आ रहे है। इस पूरे विवाद पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देने के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। यूपी में अब वो समय खत्म हो गया है।

जनवरी 2024 में विराजमान हो सकते है राम लला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिर, अयोध्या में अगले साल यानी जनवारी 2024 में राम मंदिर का उद्घाटन होने की संभावना है। राम मंदिर के उद्घाटन के बाद राम लला को गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा। वहीं, राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे और उन्हीं के हाथों से मंदिर का उद्धाटन कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+