हरियाणा के सारे अस्पताल ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बनेंगे, प्राईवेट हॉस्पिटलों को भी जेनरेशन प्लांट लगाना पड़ेगा
चंडीगढ़। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि, प्रदेश में अब सारे अस्पतालों को ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि, हमने निजी अस्पतालों को भी हिदायत दी है कि हर अस्पताल को अपनी आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाना पड़ेगा। अगर वे नहीं लगाएंगे तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

अस्पतालों में ऑक्सीजन की पूर्ति पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि, सारे अस्पतालों को हम ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "अब तक 6 प्लांट शुरू हो गए हैं। 60 प्लांट केंद्र सरकार ने हमें और मंजूर किए हैं। सभी अस्पतालों में इसे लगाने का काम शुरू हो गया है।"

आयुर्वेदिक दवाओं की तारीफ करते हुए विज ने कहा कि, "कोरोना में आयुर्वेदिक दवाओं का बहुत बड़ा रोल है। लोगों को मालुम नहीं है कि कब कौन सी दवा लेनी है। इसलिए मैंने आज से टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की है। 1075 पर जब कोई फोन करेगा तो विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बताएगी की कौन से लक्षण में कौन सी दवा लेनी है।"
अनिल विज ने कहा, "अगर कोई भी मुनाफाखोरी करने की कोशिश करेगा और दवा के ज्यादा पैसे लेगा तो इसके लिए हमने एक हेल्पलाइन बनाई है। इसकी निगरानी खुद DGP कर रहे हैं। इसका नंबर 18001801314 है। इस पर कोई भी फोन करके बता सकता है। उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। हमने 40-45 लोगों को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications