गुरुग्राम: खुले में नमाज के खिलाफ फिर से विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने 30 को लिया हिरासत में
गुरुग्राम: खुले में नमाज के खिलाफ फिर से विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने 30 को लिया हिरासत में
गुरुग्राम, 29 अक्टूबर: हरियाणा के गुरुग्राम में पिछले कुछ दिनों से खुले में नमाज के विरोध में विवाद बढ़ता ही जा रह है। शुक्रवार (29 अक्टूबर) को भी गुरुग्राम (गुड़गांव) के एक इलाके में खुले में नमाज को लेकर विरोध प्रदर्शन किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम के सेक्टर 12-ए के इलाके में नमाज पढ़ने के दौरान मुसलमानों को फिर से प्रदर्शनकारियों की भीड़ का सामना करना पड़ा। कथित तौर पर दक्षिणपंथी समूहों द्वारा नमाज के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां पकड़े हुए थे जिस पर लिखा था "गुड़गांव प्रशासन, अपनी नींद से जागो"। पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए कुल 30 लोगों को हिरासत में लिया है।

हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर 12-ए में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात है। करीब 30 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। इस महीने की शुरुआत में सेक्टर 12-ए और सेक्टर 47 में जोरदार विरोध के बाद पुलिस ने आज शुक्रवार को अपनी कार्रवाई की। गुरुग्राम की एसडीएम अनीता चौधरी ने एनडीटीवी को बताया, "यहां सब कुछ शांतिपूर्ण है। हमने उन लोगों को हिरासत में लिया है जो यहां नमाज बाधित करने के लिए आए थे। हमने पिछले कुछ हफ्तों में उनसे बातचीत करने की कोशिश की (लेकिन) आज त्वरित कार्रवाई की है।"
गुरुग्राम की एसडीएम अनीता चौधरी ने कहा "लोगों ने 37 निर्दिष्ट स्थानों पर नमाज अदा की है और नमाज अदा करने वाले लोगों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।" बता दें कि हरियाणा पुलिस की ओर से नमाज अदा करने के लिए मुसलमानों को 37 जगह दिए गए हैं।
आज के विरोध प्रधर्शन के सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कुछ लोगों का एक छोटा समूह हाथों में बोर्ड लिए जोर-जोर से आवाज लगा रहे थे, बंद करो, इसे बंद करो।
शुक्रवार (29 अक्टूबर) की घटना को मिलाकर यह लगातार तीसरा सप्ताह है जब खुले में नमाज को लेकर विरोध किया गया है। गुरुग्राम के ही सेक्टर 12-ए में एक निजी संपत्ति पर नमाज अदा करने वाले मुस्लिम को उग्र भीड़ का सामना करना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट क मुताबिक उस भीड़ में बजरंग दल के कार्यर्ता भी शामिल थे। नमाज को चुनौती देने वालों में एक स्थानीय वकील कुलभूषण भारद्वाज भी थे, जिन्हें पुलिस से बहस करते देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications