ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाडियों को तैयारी के लिए 5-5 लाख नकद सहायता देगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने फैसला किया है कि, ओलम्पिक के लिए विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में क्वालीफाई करने वाले खिलाडि़यों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा ऐसे खिलाडियों को आगे की तैयारी करने के लिए पांच-पांच लाख रुपये की राशि की नकद सहायता दी जायेगी। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि, खिलाडियों को यह सुविधा उपलब्ध करवाने वाला हरियाणा देश का एक मात्र राज्य होगा।

Haryana Government will provide assistance of 5-5 lakhs to the players who have qualified for the Olympics

खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री ने बताया कि, कैबिनेट की मीटिंग में इस फैसला हुआ। दरअसल, 10 तारीख को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी, जहां कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन्‍हीं में एक निर्णय खिलाडियों को लेकर था कि, आगामी ओलम्पिक के लिए विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में क्वालीफाई करने वाले हरियाणा के खिलाडियों को आगे की तैयारी करने के लिए पांच-पांच लाख रुपये प्रदान किया जाएंगे। उन्‍हें यह नकद राशि इसलिए दी जायेगी ताकि वे अत्याधुनिक खेल किट एवं उपकरण खरीद सकें। इसके अलावा क्वालीफाईड खिलाडी प्रशिक्षण व क्षमता निर्माण में भी इसका प्रयोग कर सकेंगे। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने यह भी कहा कि, इस फैसले के लिए मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया जाना चाहिए, क्‍योंकि खिलाडियों को यह सुविधा उपलब्ध करवाने वाला हरियाणा देश का एक मात्र राज्य होगा।

Haryana Government will provide assistance of 5-5 lakhs to the players who have qualified for the Olympics

हरियाणा खेल नीति में भी बड़ा बदलाव
सरकार ने हरियाणा खेल नीति में भी बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने ऐलान किया है कि, अब खेल कोटे से सीधे एचसीएस या एचपीएस अधिकारी भर्ती नहीं होंगे। बता दिया जाए कि, राज्‍य की खेल नीति खट्टर सरकार के ही पिछले कार्यकाल में बनाई गई। जिसमें अब उन्हीं की सरकार ने संसोधन करने के निर्णय लिए हैं। खेल कोटे से होने वाली सरकारी भर्तियों के अपने नियमों में जो बदलाव किए हैं, उसे खिलाड़ियों के लिए अच्छा बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+