हरियाणा में दिव्यांगों के लिए अलग से स्पेशल स्कूल खोले जाएंगे, वहीं रोजगार की सुविधाएं भी मिलेंगी
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा घोषणा की गई है कि, प्रदेश में दिव्यांगों के लिए अलग से स्पेशल स्कूल खोले जाएंगे। उन्हें वहीं रोजगार की सुविधाएं भी मिलेंगी। यह जानकारी प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर द्वारा दी गई। कंवरपाल यमुनानगर जिले के गाँव बहादुरपुर के रहने वाले हैं। हरियाणा में उन्होंने भाजपा से (3 नवंबर, 2014 ) को 13वीं विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी। अब वह सरकार के शिक्षा विभाग के प्रमुख हैं।
कंवरपाल के हवाले से हरियाणा जनसंपर्क एवं सूचना विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि हरियाणा में दिव्यांग बच्चों के लिए अलग से स्पेशल विद्यालय खोले जाएंगे। इन विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ उनकी दिव्यांगता के मुताबिक रोजगार की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह ऐलान करने वाले कंवरपाल केरल दौरे के दौरान पत्रकारों से मुखातिब हुए। शिक्षा मंत्री ने केरल के दौरे के दौरान वहां पर दिव्यांग बच्चों के लिए चलाए जा रहे स्पेशल शिक्षण संस्थानों में दिव्यांग बच्चों के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों की जानकारी भी ली।
हरियाणा में 23 फरवरी को पूरा होगा पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल, राज्य सरकार ने दिए हैं निर्देश
शिक्षा मंत्री ने कहा कि, हरियाणा में भी दिव्यांग बच्चों संख्या काफी है। यहां बहुत से दिव्यांग हैं, जो अपनी दिव्यांगता की वजह से व घरवालों की मजबूरियों के चलते कई बार अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते। जब वे अनपढ़ होते हैं तो उनका जीवन कठिनाइयों से भर जाता है। अपनी गुजर-बसर करने में बहुत कष्ट होते हैं। यही ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार उनके लिए विशेष विद्यालय खुलवाएगी। जहां से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
हरियाणा सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के नियम संशोधित किए, 5 लाख तक के कार्य हो सकेंगे