हरियाणा के इन जिलों में बंद होंगे सिनेमा हॉल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क
पानीपत। कोरोनावायरस के नए और पुराने वैरिएंट का प्रकोप बढ़ने पर हरियाणा सरकार सख्त पाबंदियां लगाते जा रही है। आज सरकार की ओर से कहा गया कि, राज्य में छह और जिले- करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, रोहतक और झज्जर- को ग्रुप 'ए' में शामिल किया गया है, ताकि सिनेमा हॉल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क बंद हो सकें।

दफ्तरों में अब 50% स्टाफ ही आएगा
प्रशासनिक आदेश में आज कहा गया कि, अब हरियाणा के प्रमुख जिलों में सरकारी और निजी कार्यालय 50% कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ कार्य करेंगे। इन जिलों में करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, रोहतक और झज्जर शामिल हैं। इनके अलावा अंबाला और चंडीगढ़ में भी कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं।
सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा
सरकार की ओर से हरियाणा के सभी स्कूलों (सरकारी और प्राइवेट) में 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया जा चुका है। कल इस बारे में विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने ज़िला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। इस बाबत यह भी कहा गया कि, बच्चों के लिए आॅनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था कराएंगे।
10 जनवरी से पहले पूरी होगी ड्राइव
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि, हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों में जाकर 15 से 18 साल तक के सभी किशोरों को कोरोना-रोधी टीका लगाएंगी। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार का प्रयास है कि आगामी 10 जनवरी से पहले ही सभी किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य हासिल किया जाए।"
कितने किशोरों का हुआ वैक्सीनेशन?
विज ने कहा कि किशोरों औऱ अभिभावकों में वैक्सिनेशन को लेकर काफ़ी उत्साह हैं और इस श्रेणी में वैक्सिनेशन के पहले दिन यानी 3 जनवरी को करीब 55 हज़ार किशोरों को वैक्सीन लगाई गई और 96 हज़ार किशोरों को आज वैक्सीन अब तक लग चुकी है। उन्होंने कहा कि आज देर शाम तक ये आंकड़ा और बढ़ेगा।"
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications