'हरियाणा सरकार ने नूंह घटना पर की कार्रवाई, स्थिति नियंत्रण में', बोले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने नूंह में हुई घटना पर कार्रवाई की है। अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है और आईआरबी की एक स्थायी बटालियन भी वहां तैनात की गई है। आज स्थिति नियंत्रण में है।
कहा कि शांति बैठकें हुई हैं और मुझे विश्वास है कि हम सभी को शांति बनाए रखने के लिए अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि 40 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं। 100 से अधिक लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है और 90 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हरियाणा का नूंह जिला सांप्रदायिक हिंसा की आग में धधक रहा है। नूंह में धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसा जिसमें इमाम समेत चार लोगों के मारे जाने की खबर है। नूंह के बाद गुरुग्राम भी सांप्रदायिक हिंसा की चपेट में आ गया। जिस हिंसा के कारण नूंह और गुरुग्राम में लोग घरों में डर के मारे कैद हो गए हैं और चार लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को ऐसा बयान दिया कि जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
Recommended Video
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सरकार हर व्यक्ति को सुरक्षा नहीं दे सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा ना तो पुलिस और ना ही सेना हर क्षेत्र में नागरिकों की रक्षा कर सकती है। खट्टर सोमवार को हुई हरियाणा के नूंह हिंसा पर सीमए खट्टर ने आगे कहा इसके लिए हमें सामाजिक सद्भाव को सुधारना होगा। नूंह में हिंसा के बाद यहां पर सभी मोबाइल इंटरनेट और मैसेजिंग सेवाएं फिलहाल के लिए बंद कर दी गई हैं और धारा 144 लागू कर कफ्यू लगा दिया है।
बता दें इससे पहले मंगलवा को सीएम ने इस हिंसा को बड़ी साजिश करार दिया था। उन्होंने कहा था धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव और कारों में आग लगाए जाने के बाद नूंह में भड़की हिंसा के पीछे बड़ी साचिश है। इसके साथ ही उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया था।












Click it and Unblock the Notifications