Haryana Exit Poll Result: न्यूज18 के महापोल में कांग्रेस को बहुमत, जानिए किसको मिली कितनी सीटें?
Exit Poll Haryana 2024 News 18 Mahapoll: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 90 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। 5 अक्टूबर शाम छह तक तक 61 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। हरियाणा की टॉप 10 सीटों पर जोरदार वोटिंग हुई है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आज 5 अक्टूबर (शनिवार) को मतदान पूर्ण होते ही एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। एग्जिट पोल में अनुमान लगाया जाएगा कि इस बार हरियाणा में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल मिलेंगी हैं। हालांकि चुनाव आयोग द्वारा आधिकारिक परिणाम 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद जारी किए जाएंगे।
न्यूज 18 का महापोल सामने आ चुका हैं। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की हरियाणा में शानदार वापसी हो रही है। कांग्रेस पार्टी को 59 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं, वहीं बीजेपी को 21 सीटें मिल रही हैं। जबकि जेजेपी गठबंधन को 2 सीट, इनेलो गठबंधन को 4, आम आदमी पार्टी को शून्य सीट मिलती नजर आ रही है।

News18 इंडिया के महापोल क्या कहते हैं
कांग्रेस+ = 59
बीजेपी = 21
जेजेपी+ = 2
इनेलो+ = 4
आम आदमी पार्टी = 0
अन्य = 4
90 सीटों के लिए 1031 उम्मीदवार मैदान में
ज्ञात हो कि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। आज सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया है। इस चुनाव में मतदाताओं की तादाद 2 करोड़ से ज्यादा है. सुबह 7.00 बजे से लेकर शाम 5.00 बजे तक वोटिंग हुई है। सब्जी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है।
इतने प्रतिशत हुआ मतदान, दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद
हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए शाम 5 बजे तक हरियाणा में हुआ 61.00% मतदान हुआ है। इस चुनाव में सीएम नायब सिंह सैनी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दुष्यंत जैसे प्रमुख चेहरे अपनी तकदीर पर जोर आजमा रहे हैं।
कहा,कितनी वोटिंग?
अंबाला - 62.26
भिवानी - 63.06
चरखी दादरी - 58.10
फरीदाबाद - 51.28
फतेहाबाद - 67.05
गुरुग्राम - 49.97
हिसार - 64.16
झज्जर - 60.52
जींद - 66.02
कैथल - 62.53
करनाल - 60.42
कुरुक्षेत्र - 66.55
महेंद्रगढ़ - 65.76
मेवात - 68.28
पलवल - 67.69
पंचकूला - 54.71
पानीपत - 60.52
रेवाड़ी - 60.91
रोहतक - 60.56
सिरसा - 65.37
सोनीपत - 56.69
यमुनानगर - 67.93
8 अक्टूबर को आएंगे परिणाम
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आगामी मंगलवार, 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे और सभी प्रत्याशी की किस्मत का फैसला हो जाएगा। इसी के साथ ये भी ज्ञात हो जाएगा कि हरियाणा में किसकी सरकार बनेगी और कौन सीएम होगा।
हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में हरियाणा में लहर चल रही है। भारी बहुमत से कांग्रेस जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा है कि हमारी 60-70 से ज्यादा सीटें आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications