Haryana Results 2024: हरियाणा में चौधरी परिवार का दबदबा खत्म, चौधराहट फेल, JJP और INLD की कैसी हालत?
Haryana Election results 2024: हरियाणा में बीजेपी हैट्रिक बनाने जा रही है। इस बार यहां चुनावी सर्वे के आंकड़े फेल हो रहे हैं। कई ऐसी सीटें हैं, जहां पर इस बार बड़े उलटफेर देखे गए। चौटाला परिवार का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है। चौटाला परिवार से जुड़ी इंडियन नेशनल लोकदल और जननायक जनता पार्टी खाता खोलने को लेकर जूझ रही हैं। परिवार के दो दिग्गज दुष्यंत चौटाला और अभय चौटाला अपनी-अपनी सीटें गवां चुके हैं।

चौटाला परिवार से कौन कहां से, हार या फिर जीत?
अभय चौटाला- सिरसा के ऐलानाबाद से चुनावी मैदान में थे। उन्हें कांग्रेस के भरत बेनीवाल ने मात दी है। हालांकि अभय इनेलो की तरफ से मुख्यमंत्री पद के भी दावेदार भी माने जा रहे थे, लेकिन उन्हें इस बार हार का मुंह देखना पड़ा।
दिग्विजय चौटाला- दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय डबावाली सीट से ही मैदान में थे। यहां से दिग्विजय तीसरे नंबर पर चल रहे थे, दिग्विजय जेजेपी के बड़े नेता हैं। लेकिन इस बार चुनाव में वो भी हार चुके हैं। इनेलो को आदित्य बेनीवाल चौटाला ने उन्हें हरा दिया।
अर्जुन चौटाला- रानियां से इनेलो प्रत्याशी अर्जुल चौटाला चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रणजीत सिंह चौटाला को हरा दिया है।
आदित्य चौटाला- डबावाली सीट से चुनाव लड़ रहे अभय चौटाला के बेटे आदित्य चौटाला जीत गए हैं। ये सीट चौटाला परिवार का गढ़ माना जाता रहा है।
इस बीच बीजेपी ने सरकार बनाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। हरियाणा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और हरियाणा भाजपा के सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी खट्टर के आवास पर पहुंचे।
बीजेपी ने शुरू की सरकार बनाने की कोशिशें
बीजेपी ने सरकार बनाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। हरियाणा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और हरियाणा भाजपा के सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी खट्टर के आवास पर पहुंचे।
इस बीच हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने पार्टी का रुख दोहराया है कि नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सैनी पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी कहीं नहीं जाएगी और 2047 तक सत्ता में रहेगी जब तक कि पीएम मोदी का विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो जाता।












Click it and Unblock the Notifications