करनाल में बीजेपी की बढ़ी टेंशन! टिकट ना मिलने से नाराज पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता, दिखाए बगावती तेवर
Karnal BJP Rebel Renu Bala Gupta: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली उम्मीदवारों की लिस्ट आने के बाद बगावत का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में टिकट ना मिलने से नाराज करनाल की पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता ने बीजेपी को झटका देते हुए चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि 8 सितंबर को समर्थकों को बीच अपना फैसला दूंगी।
बीजेपी ने दो दिन पहले ही 67 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। ऐसे में टिकट ना मिलने से नाराज पूर्व नगर निगम मेयर और भाजपा नेत्री रेनू बाला गुप्ता ने बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रेनू बाला गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी नाराजी साफ जाहिर की है।

करनाल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद को प्रत्याशी बनाया गया है, जिसके चलते पूर्व नगर निगम मेयर रेणुका वाला गुप्ता नाराज हैं और वह अपने समर्थकों के साथ मीटिंग कर रही है ताकि आगे कोई बढ़ा निर्णय लिया जा सके।
सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए रेनू बाला गुप्ता ने अपने सोशल अकाउंट पर लिखा है कि करनाल में टिकट का निर्णय मेरिट के आधार पर नहीं हुआ है। अपने कार्यकर्ताओं समर्थकों और शहरवासियों की ओर से यह नाराजगी व्यक्त करना, नाराजगी जाहिर करना मेरा लोकतांत्रिक अधिकार है।
बिना बीजेपी के चिन्ह के पोस्टर किया जारी
साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जहां पर भारतीय जनता पार्टी का कोई भी पार्टी निशान चिन्ह उस पोस्टर पर नहीं दिखाई दिया। इसमें लिखा गया है कि मेरी निष्ठा, विश्वास, वर्षो से प्रतिदिन के संघर्ष और समर्पण का कत्ल किया गया। यह मेरे साथ धोखा है।
इस पोस्ट के बाद करनाल में उनको लेकर चर्चाओं का विषय बना हुआ है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वह या तो किसी अन्य पार्टी में शामिल हो सकती हैं या फिर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर करनाल विधानसभा से ताल ठोक सकती हैं।
सीएम सैनी की सीट बदलने के बाद बढ़ी बगावत
आपको बता दें कि पिछले 10 सालों से इस सीट मनोहर लाल खट्टर जीतते आ रहे हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव के साथ करनाल विधानसभा उपचुनाव हुआ था, जहां पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चुनाव लड़ा था और जैसे ही मुख्यमंत्री की चर्चा लाडवा विधानसभा से चुनाव लड़ने की शुरू हुई थी, उस समय से इस सीट को खाली माना जा रहा था और यहां पर सबसे मजबूत दावेदारी पूर्व नगर निगम में रेनू बाला गुप्ता पेश कर रही थी। लेकिन उनका टिकट देने की बजाय जगमोहन आनंद को पार्टी ने टिकट दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications