Haryana Election 2024: हरियाणा में इस बार बहुमत या फिर गठजोड़ की सरकार? सर्वे में बड़ा दावा
Haryana Election 2024: हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ राजनीतिक दल अपने चुनावी अभियान में जुट गए हैं। सभी दल अपने कुनबा मजबूत करने के लिए राजनीतक के हर पैंतरे अपना रहे हैं। इस बीच दोनों राज्यों को लेकर जनता का मन टटोलनने के लिए सर्वे भी किए जा रहे हैं। हरियाणा को लेकर एक ताजा सर्वे सामने आया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में किसी एक दल की बहुमत की सरकार बनना मुश्किल होगा।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। हालांकि सभी 90 विधानसभा सीटों को लिए मतदान एक ही चरण में 1 अक्टूबर को पूरे करा लिए जाएंगे। इस बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव को एक सर्वे सामने आया है।

ताजा सर्वे टाइम्स नाउ पर प्रसारित मैट्रिज सर्वेक्षण एजेंसी द्वारा किया गया गया है। जिसमें हालिया जनमत सर्वे का डेटा शामिल है। सर्वे के निष्कर्षों में पता चलता है कि आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों में किसी भी एक पार्टी को बहुमत मिलने की संभावना नहीं है।
सर्वे में किसे कितनी सीटें?
सर्वे के मुताबिक, भाजपा को इस बार थोड़ी बढ़त जरूर मिल रही है, लेकिन पूर्ण बहुमत मिलने की उम्मीद नहीं है। सर्वे डेटा के मुताबिक भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन 37 से 42 सीटों पर कब्जा हो सकता है। वहीं कांग्रेस 33 से 38 सीटें जीत सकती है। जबकि जेजेपी को 3 से 8 सीटें मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा अन्य दलों को 7 से 12 सीटें मिल सकती हैं।
किसे कितना वोट शेयर मिलेगा?
सर्वे के मुताबिक, इस बार बीजेपी के बहुमत मिलने की उम्मीद कम ही है। लेकिन वोट शेयर के मामले में बीजेपी सबसे आगे ही है। सर्वे में वोट शेयर का अनुमान निम्न है-
बीजेपी+ 35.2%
कांग्रेस- 31.6%
जेजेपी- 12.4%
अन्य- 20.8%
सीएम नायब सिंह सैनी कितनों की पसंद?
सर्वेक्षण में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रदर्शन का आकलन किया गया। सर्वे के मुताबिक मौजूदा सरकार कार्यों को 40% बहुत अच्छा, 21 प्रतिशत ने औसत, 24 प्रतिशत लोगों ने अच्छा नहीं बताया। जबकि सर्वे में शामिल हुए 15 प्रतिशत लोग ऐसे भी थे जिन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री के कार्यों पर संतुष्टि को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।












Click it and Unblock the Notifications