Ryan School में प्रद्युम्न की हत्या पर पहली बार बोले हरियाणा के शिक्षा मंत्री, कहा- होगी कार्रवाई

चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के बच्चे प्रद्युम्न की हत्या के मामले पर 1 दिन बीत जाने के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने टिप्पणी की है। रामविलास ने कहा कि कल गुरुग्राम जाऊंगा, जरूरत पड़ी तो स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल की मान्यता रद्द की जा सकती है। रामविलास ने मृतक प्रद्युम्न के परिजनों से संवेदना जताते हुए कहा कि इस मसले पर डीसी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठकर वार्ता की जाएगी।

Ryan School में प्रद्युम्न की हत्या पर पहली बार बोले हरियाणा के शिक्षा मंत्री, कहा- होगी कार्रवाई

इसी मसले पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि जांच हो रही है, कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने भी इस मसले पर रायन से रिपोर्ट मांगी है। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जावड़ेकर ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में न्याय जरूर मिलेगा।

वहीं प्रद्युम्न की सहपाठी के पिता सुबोध कुमार ने कहा कि बच्चों से ही खून के निशान साफ कराए गए। सुबोध ने कहा कि मेड क्लास में आई और उसने कहा कि प्रद्युम्न के बैग में डायरी निकाल कर लाओ उसे चोट लग गई है। फिर कुछ देर बाद प्रद्युम्न के बैग से ही बोतल निकलवाई और उसी पानी से खून साफ कराया। गौरतलब है कि कल शुक्रवार (8 सितंबर) गुरुग्राम के रायन इंटरनेशन स्कूल के टॉयलेट में दूसरी क्लास के छात्र प्रद्युम्न की लाश मिली थी। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया है।

Recommended Video

    Gurugram: Our son did not know bus conductor say Parents । वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+