हरियाणा: DSP पर डंपर चढ़ाने वाले खनन माफिया से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली

नई दिल्ली, 19 जुलाई: हरियाणा में खनन माफिया ने मंगलवार को एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जहां नूह में अवैध खनन रोकने पहुंचे डीएसपी पर डंपर चढ़ा दिया गया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद हरियाणा पुलिस भी एक्शन में आई और आरोपियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। खबर है कि जब पुलिस टीम खनन माफिया को पकड़ने गई थी, तो उन्होंने उस पर भी हमला बोल दिया। जिसमें एक आरोपी को गोली लगी है।

Recommended Video

      Haryana में खनन माफिया की दबंगई, DSP को डंपर से कुचला | वनइंडिया हिंदी *News
      mining

      जानकारी के मुताबिक सीआईए इंचार्ज सुरेंद्र सिद्धू अपनी टीम के साथ आरोपियों को पकड़ने निकले थे। उन्होंने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, लेकिन इससे पहले उनकी खनन माफिया से मुठभेड़ हुई। जिसमें गोली लगने के कारण वो घायल हो गया। उसका इलाज करवाया जा रहा है। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश में अभी भी पुलिस का सर्च अभियान जारी है।

      ऐसे दिया वारदात को अंजाम
      घटना गुरुग्राम से सटे नूंह जिले के तावडू थाना क्षेत्र के गांव पचगांव की है। मंगलवार सुबह डीएसपी (तावडू) सुरेंद्र सिंह बिश्नोई को पचगांव से सटी अरावली पहाड़ी पर अवैध रूप से खनन की सूचना मिली थी। इस पर वो चार लोगों के साथ वहां पर पहुंचे। मौके पर पुलिस को देख खनन कर रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस टीम को देख पहाड़ी के पास खड़े डंपर चालक और खनन में लगे लोग भागने लगे। इसी बीच वाहन रोकने के लिए डीएसपी सुरेंद्र सिंह आगे आए तो डंपर चालक ने उनके ऊपर वाहन चढ़ा दिया और भाग गया। टायर के नीचे आने से डीएसपी की मौके पर ही मौत हो गई।

      ADGP ने कही ये बात
      मामले में हरियाणा के ADGP कानून-व्यवस्था संदीप खिरवार ने कहा कि हमें जानकारी है कि वहां हमारे 4 मुलाजिम थे, जिसमें DSP की निजी टीम थी। हमें उम्मीद है कि हम जल्द कामयाब होंगे। हमने नाकाबंदी कराई है, डम्पर भी जल्द मिल जाएगा। हमने IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+