सरकार बनते ही CM नायब सिंह सैनी ने कई अहम फैसले किए, अब हरियाणा वालों को मिलेंगे 4 नए जिले
Haryana News: हरियाणा में बीजेपी सरकार फिर इस बार भारी बहुमत से जीत कर सत्ता में आई है। जिस प्रकार यहां कि जनता ने सरकार पर अपना भरोसा जताया है शायद इसका अंदाजा किसी विपक्षी दल को भी नहीं था। अब बीजेपी सरकार भी हरियाणा की जनता को किए गए वादों को पूरा करने के लिए कई अहम कदम उठाने जा रही है।
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई बड़े कार्यों को अंजाम दिया है। हरियाणा की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां कि जनता को सैनी सरकार की तरफ से बड़ी सौगात मिलने वाली है। हरियाणा में नए जिले बनाने की कवायद तेज हो गई है। अब नए जिले बनाने को लेकर बड़ा अपडेट जारी कर दिया गया है।

निकाय चुनाव के बाद मिलेगी बड़ी सौगात
हरियाणा में नए जिले बनाने के लिए राज्य सरकार काफी एक्टिव नजर आ रही है। नए जिले बनाने के लिए सैनी सरकार ने 4 सदस्यीय कमेटी बनाई थी, अब इस कमेटी ने काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि हरियाणा की जनता को थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि हरियाणा के लोगों को ये सौगात निकाय चुनाव के बाद मिलने वाली है। सैनी सरकार ने बनाई गई कमेटी को आदेश दिया हैं कि 2 महीने के अंदर सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाए। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे है कि मार्च तक नए जिले की घोषणा हो सकती है।
नए जिले बनाने की थी मांग
नए जिले बनाने की मांग हरियाणा में काफी लंबे समय से की जा रही थी। ऐसे में आप जानने के लिए उत्सुक होंगे की आखिर ये नए जिले कहां बनने वाले है। दरअसल यहां के लोगों की मांग थी कि करनाल के असंध, सिरसा के डबवाली, गुरुग्राम के मानेसर और हिसार के हांसी को नए जिले बनाए जाए। जिला बनाने की यह मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी, जिसे सैनी सरकार ने स्वीकार कर लिया है।
आपको बता दे कि सरकार ने 4 नए जिले बनाने के लिए 4 दिसंबर 2024 को कमेटी बनाई थी। इस 4 सदस्यीय कमेटी का अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार को बनाया गया है जबकि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा,राजस्व मंत्री विपुल गोयल और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को भी कमेटी में शामिल किया गया है।
वर्तमान में 22 जिले है हरियाणा में
हरियाणा राज्य में वर्तमान में 22 जिले हैं। 22वां जिला हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में बनाया गया था। चरखी दादरी हरियाणा का 22वां जिला बनाया गया था। 4 जिले बनने के बाद राज्य में 26 जिले हो जाएंगे। आपको बता दे कि पिछले दिनों हुए विधानसभा सत्रों के दौरान कई विधायकों ने इन 4 नए जिलों को बनाने की मांग की थी। ऐसे में आइए जान लेते हैं वर्तमान में हरियाणा में 22 जिले कौन कौन से है। अंबाला, भिवानी, फ़रीदाबाद, फ़तेहाबाद, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, चरखी दादरी इन 22 जिले में शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications