हरियाणा: रोहतक में लोकसभा चुनाव में जीत के लिए सीएम मनोहर ने तैयार की ये रणनीति
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू कर दी है। रोहतक भाजपा तो पूरे चुनावी मूड में नजर आ रही है। हरियाणा सीएम मनोहर लाल खटृटर और भाजपा के पदाधिकारी राज्य की दस लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए अलग-अलग तरह की रणनीति बनाई है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक दौरे के दौरान पार्टी कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारों के साथ देर रात तक मंथन किया और रोहतक में दोबारा भाजपा की जीत के लिए हासिल करने की रणनीति बनाई।
भाजपा पदाधिकारियों के साथ सीएम के साथ लगभग एक घंटे चली बैठक में मंथन किया और चुनाव को लेकर अपने सुझाव दिए।
सीएम ने रोहतक में भाजपा पदाधिकारियों और नेताओं से कहा रोहतक में 2019 की तरह आगामी लोकसभा चुनाव में कमल खिलाना है। हमें रोहतक में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है। पिछले चुनाव में बूथ स्तर पर वोटों की समीक्षा करने का सुझाव देते हुए सीएम ने कहा जिन बूथों पर हम कमजोर रहे, उन पर हमें आगामी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अधिक मेहतन करनी होगी।
इसके साथ ही सीएम ने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों का जमकर प्रचार करने का निर्देश दिया ताकि उसका भाजपा को लाभ हो सके। उन्होंने कहा सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ लगातार संगठन का संवा होना चाहिए ताकि लोगों को भी भाजपा सरकार की नीतियों पर विश्वास हो।
बैठक के बाद सीएम मनोहर लाल सिंचाई विश्राम गृह पहुंचे जहां पर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उसका समाधान जल्द करवाने का आश्वासन भी दिया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद सीएम रोहतक से हिसार के लिए रवाना हो गए।
रोहतक में चुनाव को लेकर हुई इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, सांसद डा. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशेर खरकड़ा, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका के अलावा झज्जर जिला के अध्यक्ष मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications