'जातीय आधारित राजनीति नहीं है BJP की नीति, हरियाणा में इसकी कोई मांग नहीं', जातिगत जनगणना पर बोले CM खट्टर

Haryana CM Manohar Lal Khattar On Caste Census: बिहार में जातिगत जनगणना के बाद अब अन्य राज्यों में भी इसकी मांग तेज हो गई है। वहीं, इसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि जिस प्रकार की मांग बाकी प्रदेशों में है ऐसी कोई मांग हमारे यहां नहीं है।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हमारे यहां मांग इसलिए नहीं है, क्योंकि हमारे यहां समाज के हर वर्ग में जरूरतमंद की पहचान कर ली गई है। ये जाति से ऊपर उठ कर की गई है। कांग्रेस ने हमेशा 'थ्री सी'- करप्शन, क्राइम और कास्ट की राजनीति की है। जातीय आधारित राजनीति भाजपा की नीति नहीं रही है।

जातिगत जनगणना की हरियाणा में कोई मांग नहीं: CM खट्टर

सीएम खट्टर ने कहा कि हरियाणा में जातिगत जनगणना की कोई जरूरत नहीं है। और ना ही हमारे लोग इसकी मांग कर रहे हैं। हमने समाज के हर वर्ग के जरूरतमंद की पहचान कर ली है। हम जाति से ऊपर उठकर काम कर रहे हैं। जातीय आधारित राजनीति कांग्रेस की नीति रही है। यह नीती बीजेपी की नहीं है।

सीएम ने कहा कि हम जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य कर रहे हैं। ये कांग्रेस की राजनीति है। एशियाई खेलों में 100 से अधिक पदक जीतने पर सीएम ने कहा कि अभी और मेडल आएंगे। इस दौरान मनोहर लाल खट्टर ने एसवाईएल के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। हरियाणा के लिए अब एसवाईएल नहर बननी है।

Recommended Video

    'जातीय आधारित राजनीति नहीं है BJP की नीति,हरियाणा में इसकी कोई मांग नहीं'-CM खट्टर

    कांग्रेस के हर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन करने के ऐलान पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि उनकी कभी लिस्ट आती है, कभी लिस्ट फट जाती है। कई फार्मूले उन्होंने लगाए हैं। वह जैसे-तैसे प्रदेशाध्यक्ष बना पाए हैं, इसमें भी चार अन्य पीछे लगाने पड़े हैं, जिलों में क्या होगा, ये तो समय ही बताएगा। हमें अपने संगठन पर गर्व है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+