गुरुग्राम में सीएम खट्टर ने किया वाटिका चौक अंडरपास का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से निजात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार 10 नवंबर को गुरुग्राम पहुंचे। यहां सीएम खट्टर ने केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत के साथ वाटिका चौक अंडरपास का उद्घाटन कर स्थानीय लोगों को समर्पित किया। इस अंडरपास के निर्माण से लोगों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के साथ साथ ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलेगी।
हरियाणा सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, धनतेरस के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम के वाटिका चौक अंडरपास का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री भी उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे। जीएमडीए द्वारा एनएचएआई के माध्यम से 109.14 करोड़ रुपए की लागत से 0.822 किमी लम्बा अंडरपास तैयार किया गया है।

प्रदेशवासियों को हर जरुरी सुविधा आधुनिक जरूरतों के हिसाब से उपलब्ध कराने हेतु खट्टर सरकार सदैव प्रतिबद्ध हैं। इस अंडरपास के निर्माण से लोगों को भारी ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलेगी। सीएम खट्टर ने कहा कि वाटिका चौक पर 0.822 मीटर लंबे अंडरपास का उद्घाटन किया।
इस नवनिर्मित अंडरपास को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) द्वारा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के माध्यम से 109.14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया है। यह अंडरपास दक्षिणी पेरिफेरल रोड (SPR) को गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से कनेक्ट करेगा। साथ ही इससे गुरुग्राम-बादशाहपुर रोड पर वाहनों का दबाव भी कम होगा।












Click it and Unblock the Notifications