सोनीपत में सीएम खट्टर ने स्वीकृत की 3000 बुजुर्गों की पेंशन, जनवरी 2024 से मिलेगी
Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सोनीपत के दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के लाभ पात्रों के लिए विशेष शिविर का आयोजित किया गया था। इस दौरान सीएम खट्टर ने सेवा भाव का परिचय देते हुए जिले के 3000 नए लाभापात्रों की एक साथ पेंशन स्वीकृत की।
सीएम खट्टर ने मंच से बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें पेंशन के लिए अब ऑफिसों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही, उन्होंने 80 साल से ज्यादा आयु के अकेले रह रहे वृद्धों के लिए वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम खोलने की बात कही। इसके लिए 14 जिलों में जगह भी देख ली गई है। इनको 20 से 25 वृद्धों से शुरू करेंगे।

इस दौरान सीएम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा-समाज सेवा व मानव सेवा के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संकल्प लिया है और उसी भावना पर चलते हुए पिछले 9 वर्षों से लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। कहा कि हमारी सरकार ने पेंशन की राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 2750 रुपये मासिक तक बढ़ाया और अब जनवरी, 2024 से 3 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी।
हरियाणा सरकार ने पेंशन की पात्रता में बदलाव कर 2 लाख रुपये की आय सीमा को बढ़ाकर 3 लाख रुपये किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है और अब हरियाणा में भी हैट्रिक लगाई जाएगी। सीएम ने पंजाब की आप सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वे घोषणाएं बड़ी-बड़ी कर देते है कटोरा उठाकर केंद्र सरकार के पास चले जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications