हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी दिवाली की बधाई

पूरे देश में आज दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिवाली के मौके पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लोगों को बधाई दी है। दुष्यंत चौटाला ने सोशल मीडिया पर लोगों को दिवाली की बधाई दी है। दुष्यंत चौटाला ने कहा, आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

यह त्योहार आपके जीवन में नई ऊर्जा और खुशियाँ लेकर आए और आपके घर को उत्साह के नई रौशनी से भर दे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दीपावली आपको सफलता, सुख, और समृद्धि का वरदान दें और आपका जीवन हमेशा प्रकाशमय बना रहे। इस शुभ अवसर पर, आप सभी को मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं। शुभ दीपावली !

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है। मनोहर लाल खट्टर ने दिवाली की बधाई देते हुए कहा, राम राज बैठे त्रैलोका। हरषित भए गए सब सोका॥ बयरु न कर काहू सन कोई। राम प्रताप बिषमता खोई॥

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चंद्र जी के अयोध्या आगमन पर मनाए जानी वाली दीपावली की मंगलकामनाएँ। प्रकाश का यह पर्व #VocalForLocal के लक्ष्य को सफल करते हुए सभी के जीवन में समृद्धि लेकर आए, माँ लक्ष्मी से यही प्रार्थना है।

बता दें कि दिवाली के पर्व को लेकर अग्निशमन विभाग की ओर से तैयारियां की गई हैं। कर्मचारियों की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है। सभी कर्मचारियों की 12-12 घंटे की शिफ्ट लगाई गई है। हर घटना से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। फायर की गाड़ियों को अलग-अलग लोकेशन में तैनात रहने का निर्देश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+