Haryana Chunav Result: जुलाना सीट पर विनेश फोगाट की जीत के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने कसा तंज, कह दी बड़ी बात
Haryana Chunav Result हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बाजी मार ली है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिली थी, लेकिन अब भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार करता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बना सकती है।
इस बीच हरियाणा की सबसे हॉट सीट जुलाना सीट पर विनेश फोगाट की जीत हुई है। जुलाना में भी विनेश फोगाट कभी पीछे तो कभी आगे होती रही। आखिरकार विनेश 6 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत गई।

विनेश फोगाट को 65,080 वोट मिले, जबकि उनके विरोधी भाजपा प्रत्याशी योगेश के खाते में 59,065 वोट पड़े। चुनाव जीतने के बाद विनेश ने कहा कि यह लोगों का प्यार है। संघर्ष और सच्चाई की जीत है। वे लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगी। हरियाणा में कांग्रेस को कम सीटें मिलने पर उन्होंने कहा है कि अभी कई राउंड की मतगणना बाकि है।
विनेश फोगाट की जीत पर भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह का बयान भी आया है। बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश फोगाट की जीत पर तंज कसते हुए कहा है कि वो जीत गईं, लेकिन कांग्रेस का सत्यानाश हो गया। बृजभूषण ने कहा कि जो पहलवान जीते हैं, वो नायक नहीं, खलनायक है। उन्होंने पहलवान आंदोलन के नाम पर देश को भ्रमित करने की कोशिश की।
बता दें कि विनेश पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल से चूक गई थीं। वह 50 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में पहुंच गई थी। लेकिन फाइनल से पहले विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा था और इसी वजह से डिक्वालिफाई कर दिया गया। इसके बाद विनेश ने राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की।
ऐसे में विनेश मेडल तो नहीं जीत पाई लेकिन चुनाव जरुर जीत गई हैं। जिसके बाद उनकी जीत को कांग्रेस और भाजपा की तरफ से लगातार बयानबाजी जारी हैं। भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने इस जीत पर बड़ा तंज कसा है।












Click it and Unblock the Notifications